फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cases of dehydration increased with extreme heat

Faridabad News: तेज गर्मी के साथ बढ़े डिहाइड्रेशन के मामले

Wed, 11 Jun 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cases of dehydration increased with extreme heat
रोजाना 40 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के कारण लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में बीके अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है। गर्म हवाओं के कारण अधिकतर डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के मरीज सामने आ रहा हैं। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 40 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

शहर में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। खासकर कम इम्युनिटी वाले लोगों के लिए यह मौसम गंभीर साबित हो रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मी बढ़ने के साथ ही शरीर से अधिक मात्रा में पसीना निकलता है, जिससे पानी और जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इसका सीधा असर शरीर की कार्यक्षमता पर पड़ता है और व्यक्ति डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन


तेज धूप और गर्म हवा में कुछ देर रहने से भी सिरदर्द की समस्या सामने आ रही है। मरीजों के लिए यह मौसम विशेष रूप से परेशानी भरा है। डिहाइड्रेशन के कारण मरीजों के सिर में तेज दर्द, चक्कर, सांस लेने में दिक्कत और घबराहट देखने को मिल रही है। डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते सतर्कता न बरती जाए तो ये समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीके अस्पताल के एसएमओ डॉ. विकास गोयल ने बताया कि अधिक गर्मी में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को खासकर बार-बार पानी पीते रहना चाहिए। उन्हें ताजे फलों का रस जैसे नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ जैसे ड्रिंक भी पीने चाहिए। गर्मियों में बच्चों को पसीने और धूल से स्किन संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए बच्चों को रोज नहलाएं और साफ कपड़े पहनाएं। इसके साथ ही केवल जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।

डिहाइड्रेशन से बचाव
-गर्मी में कई घंटों तक बिना पानी के बिना न रहें।
-घर से बाहर छाता लेकर निकलें।
-अधिक समय तक धूप में न चलें।
-ओआरएस, ग्लूकोज, नींबू पानी से शरीर को हाइड्रेट रखे।
-आंखों को सीधी धूप न लगने दें।
-हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें।
-तली-भुनी चीजों से बच्चों को दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed