फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cases of cyber fraud have reduced since last year, investigation speed has increased

Faridabad News: पिछले साल से कम हुए साइबर ठगी के मामले, जांच की स्पीड बढ़ी

Mon, 18 Aug 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cases of cyber fraud have reduced since last year, investigation speed has increased
साल 2024 में पुलिस ने 7012 शिकायतों का निस्तारण किया था वहीं 2025 में 7634 शिकायतों का निस्तारण किया
विज्ञापन

सोनू यादव
फरीदाबाद। साइबर ठगी के मामलों की संख्या बीते साल की तुलना में जहां कम हो रही है, वहीं इन मामलों की जांच करने में स्मार्ट सिटी की पुलिस की स्पीड बढ़ी है। इसी के तहत साल 2025 में जुलाई तक पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 891 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि साल 2024 में इसी अवधि में 552 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का दावा है कि जागरूकता अभियान काफी कारगर साबित हो रहा है और हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर साइबर ठगों से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

साल 2024 में एक जनवरी से 31 जुलाई के बीच पुलिस के पास साइबर ठगी को लेकर 10242 शिकायतें आई थी। वहीं साल 2025 में इसी अवधि में आई शिकायतों की संख्या कम होकर 9525 हो गई है। इसी अवधि में साल 2024 में पुलिस ने 7012 शिकायतों का निस्तारण किया था। वहीं साल 2025 में पुलिस ने 7634 शिकायतों का निस्तारण किया है।
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों को पकड़ने की बढ़ी स्पीड
स्मार्ट सिटी की पुलिस की साइबर ठगी के मामलों में एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों को पकड़ने की स्पीड बढ़ी है। साल 2024 में जुलाई महीने तक पुलिस ने 314 एफआईआर दर्ज कर 552 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से 115 केसों को सुलझाया गया था। वहीं साल 2025 में पुलिस ने 519 एफआईआर दर्ज कर 891 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 199 केसों को पुलिस ने सुलझा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता अभियान बन रहा कारगर
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साल 2024 में जुलाई महीने तक 57 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 20300 लोगों को जागरूक किया गया था। वहीं साल 2025 में पुलिस ने जुलाई महीने तक 79 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 32700 लोगों को जागरूक किया है। साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता भी अहम है। इसी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed