फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case registered on 35 for blocking Tigaon road

तिगांव रोड जाम करने के मामले में 35 पर केस दर्ज

Thu, 26 Aug 2021 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Case registered on 35 for blocking Tigaon road
बल्लभगढ़। सेक्टर तीन इलाके में युवती से मारपीट व छेड़छाड़ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को तिगांव रोड जाम करने पर सेक्टर सात पुलिस ने 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों का कहना हैं कि पुलिस न्याय नहीं देती है तो उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

बीते रविवार को इलाके के रहने वाले डॉ. गौरव ने एक युवती का कार में अपहरण कर लिया था। पीड़िता का आरोप था कि घटना में पांच अन्य लोग भी शामिल थे लेकिन पुलिस ने धाराओं और उन आरोपियों का नाम मुकदमे में शामिल नहीं किया। बुधवार को सेक्टर के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तिगांव रोड जाम कर दिया। जिससे रोड पर कई घंटों तक जाम लग गया।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर एसीपी मौजीराम पुलिस बल के साथ पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क खाली करवायी। अब पुलिस ने रोड जाम करने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि लोगों की पहचान कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed