फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case registered against suspended sub inspector on charges of assault

Faridabad News: मारपीट के आरोप में निलंबित सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case registered against suspended sub inspector on charges of assault
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। कार्यालय में आगजनी की शिकायत देने पहुंचे शिकायतकर्ता से थाने में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। होली के दिन देव सेना के युवा अध्यक्ष गुलशन बजरंगी अपनी शिकायत लेकर सारन थाने गए थे। आरोप है इस दौरान उनके साथ मारपीट हुई।

गुलशन का कहना है कि सारन थाना इलाके स्थित देव सेना के कार्यालय में किसी ने होली के दिन आग लगा दी थी। आरोपियों ने गुलशन बजरंगी के साथ मारपीट भी की। इसकी शिकायत लेकर वह सारन थाना गए थे। आरोप है थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने उनकी शिकायत लेने की बजाय उल्टा उन्हें ही पीटना शुरू कर दिया। आरोप है एसआई ने गुलशन को क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया। क्राइम ब्रांच टीम ने भी गुलशन बजरंगी के साथ मारपीट की। मामले को लेकर गुलशन ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। उन्होंने संज्ञान लेते हुए बुधवार को एसआई सुरेंद्र को निलंबित कर विभागीय जांच करने के आदेश दिए थे। देर रात एसआई के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी और डयूटी में कोताही बरतने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed