फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case registered against 15 under night investigation campaign, 13 arrested

Faridabad News: रात्रि जांच अभियान के तहत 15 के खिलाफ केस दर्ज, 13 गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 15 under night investigation campaign, 13 arrested
- पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्तौल, आधा किलो गांजा, 9170 रुपये नकद बरामद किए
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रात्रि जांच अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, आधा किलो गांजा, 9170 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने रविवार की रात में अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने बताया कि पुलिस की ओर से रात्रि 10 बजे से सुबह चार बजे तक यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। रविवार रात को सभी पर्यवेक्षकों, क्राइम ब्रांच, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारियों ने नाका लगाकर वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की अलग-अलग क्षेत्रों में जांच की। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों पर जांच की गई। 4428 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। जिसमें 141 वाहनों के चालान किए गए। 20 चालकों के ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान किए गए। वाहन भी जब्त किए गए।

256 सार्वजनिक स्थानों की जांच कर 13 आरोपियों को पकड़ा
अभियान के तहत होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड आदि 256 सार्वजनिक स्थानों को चेक करके 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और संदिग्ध पाए जाने वाले 233 लोगों के पर्चे अजनबी (स्ट्रेंजर रोल) में काटकर कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस ने दो पिस्तौल, 490 ग्राम गांजा, 9170 रुपये सहित शराब की बोतलें बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed