{"_id":"684dcaa1821a8c678b0b9337","slug":"case-filed-in-garden-fire-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45253-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गार्डन में आग लगाने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गार्डन में आग लगाने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मार्ग स्थित एक गार्डन में बृहस्पतिवार को आग लगा दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेवला महाराजपुर निवासी सुभाष ने बताया है कि उनका वासु नाम से गार्डन है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके गार्डन में किसी ने आग लगा दी थी। जिसकी सूचना गार्डन में काम करने वाले मजदूर ने सुबह दी। जब वह गार्डन पहुंचे तो दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझा रहे थे।
सुभाष बैसला को मजदूर ने बताया कि सुबह गार्डन के बाहर बाइक सवार चार युवक खड़े थे। वह गार्डन के पीछे गए और पर्दों में कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस बारे में उनको पता ही नहीं चला। इस घटना में गार्डन में रखा कीमती फर्नीचर, कुर्सियां, टेंट आदि जलकर राख हो गए। सुभाष बैसला के अनुसार करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।