फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case filed against two for implicating constable in false case

हवलदार को झूठे मामले में फंसाने पर दो पर केस दर्ज

Tue, 10 May 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two for implicating constable in false case
फरीदाबाद। हरियाणा पुलिस के एक हवलदार को झूठे मामले में फंसाने को लेकर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी दोस्त हैं और मारपीट की एक घटना की साजिश कर हवलदार को झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-76 निवासी आरोपी चंद्रशेखर व मिर्जापुर निवासी जितेंद्र है। जितेंद्र का भाई अशोक हरियाणा पुलिस में हवलदार है और गुरुग्राम में कार्यरत हैै। दोनों भाइयों का जमीन का विवाद अदालत में विचाराधीन है। एक मई को चंद्रशेखर अपने दोस्त जितेंद्र के घर आया था। इस दौरान जितेंद्र ने भाई अशोक से मारपीट शुरू कर दी। चंद्रशेखर इसमें बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि हवलदार को फंसाने के लिए चंद्रशेखर ने अपने सिर में चोट मार ली। इसके बाद बल्लभगढ़ सदर थाने में पुलिस को शिकायत दी कि अशोक ने फावड़े से सिर में मारा है। दोनों ने अशोक की पत्नी पर भी छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान सोमवार को आरोपी चंद्रशेखर जितेंद्र के साथ मिलकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बल्लभगढ़ सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की। इसमें सामने आया कि चंद्रशेखर ने दोस्त जितेंद्र के कहने पर अपने सिर में खुद ही चोट लगाई थी। साथ ही हवलदार अशोक को फंसाने के लिए पुलिस में शिकायत दी थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को झूठे मामले में फंसाने व पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed