फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case filed against depot holder in Harfala village for embezzlement

Faridabad News: हरफला गांव में गबन के आरोप में डिपो धारक पर केस

Sat, 11 Oct 2025 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Case filed against depot holder in Harfala village for embezzlement
- खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को अनाज वितरण में मिलीं अनियमितताएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरफला गांव के राशन डिपो धारक पर गबन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कार्डधारकों के राशन न बांटने का आरोप पर विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में अनियमितताएं मिलने पर खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-58 थाना की टीम मामले में जांच कर रही है।

खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अंकित कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। उनका कहना है कि बुधवार 9 अक्तूबर को विभाग ने हरफला गांव के राशन वितरण की जांच के लिए टीम बनाई। टीम ने डिपोधारक मयंक के साथ राशन डिपो की जांच की। डिपोधारक के साथ कैली गांव की राशन सप्लाई अटैच थी। टीम ने कैली गांव की राशन डिपो के स्टॉक को चेक किया। डिपोधारक मयंक ने टीम को बताया कि हरफला गांव की एफपीएस डिवाइस के साथ जाजरू गांव भी अटैच है लेकिन राशन की एक ही मशीन है।
विज्ञापन


टीम ने पाया कि डिपोधारक के ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार दोनों मशीनों का कुल मिलाकर 24205 किलो गेहूं, 1640 लीटर तेल व 490 किलो चीनी होनी चाहिए। लेकिन भौतिक जांच में 25704 किलो गेहूं, 1310 लीटर तेल व 480 किलो चीनी ही मिली। मिलान पर पाया की 1499 किलो गेहूं अधिक है। 330 लीटर सरसों तेल कम और 10 किलो चीनी कम मौके पर पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर गांव हरफला के 25 बीपीएल राशन कार्ड धारकों के टीम ने बयान लिए। इन लोगों ने बताया की डिपोधारक ने सितंबर 2025 के ऑनलाइन डिवाइस में अंगूठा लगवाकर गेहूं नहीं दिया। इस प्रकार जांच करने पर पाया की डिपोधारक मयंक ने बीपीएल कार्डधारकों को गेहूं न देकर उस गेहूं को काला बाजारी कर उसे अलग डिपो में रखा हुआ था। डिपो धारक मयंक ने 330 लीटर सरसों तेल व 10 किलो चीनी व 1499 किलो गेहूं कार्डधारकों में न बांटकर गबन किया। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed