फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case against two unknowns for spreading rumor of bomb in Shridham Express

श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की अफवाह फैलाने पर दो अज्ञात के खिलाफ केस

Sat, 02 Jan 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Case against two unknowns for spreading rumor of bomb in Shridham Express
फरीदाबाद। निजामुद्दीन से जबलपुर जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस में बम होने की अफवाह फैलाने के आरोप में जीआरपी फरीदाबाद ने शनिवार को दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जीआरपी की टीम निजामुद्दीन स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की स्केच तैयार करवाने का प्रयास कर रही है। 29 दिसंबर को श्रीधाम एक्सप्रेस निजामुद्दीन से जबलपुर के लिए दोपहर करीब 2:05 बजे रवाना हुई थी। इस ट्रेन का पहला स्टॉपेज मथुरा में है। ट्रेन जैसे ही निजामुद्दीन से रवाना हुई तभी अंशु नामक युवक ने आरपीएफ कंट्रोल को सूचना दी कि स्टेशन के बाहर दो व्यक्ति खड़े होकर ट्रेन की एक बोगी में बम रखने की बात कर रहे थे। सूचना मिलने पर आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर पर तैनात आरपीएफ कर्मी पुष्पा ने फरीदाबाद स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ट्रेन को ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन रोका गया और ट्रेन से सभी यात्रियों को उतारकर डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल की टीम के साथ जांच कराई गई। जांच में ट्रेन के भीतर कुछ भी संदिग्ध पदार्थ बरामद नहीं हुआ। हालांकि अफवाह की वजह से ट्रेन करीब ढाई घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल ने बताया कि निजामुद्दीन स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर उसकी जांच की जा रही है। साथ ही सूचना देने वाले युवक अंशु से भी संपर्क कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed