{"_id":"651eb8dce28e9f0a4f0e39b4","slug":"case-against-three-including-two-computer-operators-in-fake-certificate-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14727-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फर्जी प्रमाण पत्र मामले में दो कंप्यूटर ऑपरेटर सहित तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फर्जी प्रमाण पत्र मामले में दो कंप्यूटर ऑपरेटर सहित तीन पर केस
विज्ञापन
- सीएम फ्लाइंग की जांच पर पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने प्रवाचक और दो कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोप हैं कि 10 फर्जी प्रमाण पत्र बनाए हैं।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को तहसील कार्यालय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र व पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाने पर छापा मारा था। इसमें एक जनवरी से 31 मई तक के ई-दिशा केंद्र से जारी किए प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन उपलब्ध सत्यापित प्रतियां प्राप्त करके अवलोकन किया था। सीएम फ्लाइंग ने जांच के आधार पर पुलिस में शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच के लिए एक टीम बना दी है।
सीएम फ्लाइंग के अनुसार 21 जनवरी को विनय सिसोदिया निवासी टैगोर पब्लिक स्कूल और 27 जनवरी को कुमारी विनीता निवासी मलेरना रोड पर पटवारी की तस्दीक रिपोर्ट एक जैसी है, जो स्वतः फर्जी प्रतीत होती है। दूसरा मामले में 20 जनवरी को रीवा निवासी सेक्टर-4 में तस्दीक किसके द्वारा की गई हैं, स्पष्ट नहीं है। 27 फरवरी को पन्ना लाल निवासी मलेरना रोड के आवेदन फार्म पर फोटो नहीं लगा हुआ था। तस्दीककर्ता अधिकारी बल्लभगढ़ निगम की बजाए फरीदाबाद ने किया हुआ था। तीन मार्च को नरेन्द्र कुमार जैन, वाणी झा और सुमन कुमारी के आवेदन फार्मों को नगर निगम फरीदाबाद के जोनल एंड टैक्सेशन अधिकारी तथा निरीक्षक राजेश छाबड़ा द्वारा तस्दीक किया हुआ था। तीनों ही आवेदन फार्मों पर मौजूद स्टांप व हस्ताक्षर एक जैसे मिले। 3 मार्च को सुमन पत्नी महेन्द्र दयाल निवासी सुभाष कॉलोनी और आकांक्षा पुत्री प्रवेश निवासी भीकम कॉलोनी के आवेदन फार्म पर तस्दीक कर्ता अधिकारी की रिपोर्ट नहीं है। 3 मार्च को सचिन निवासी सेक्टर-3, आकाश कन्नौजिया निवासी तिरखा कॉलोनी, अदिति गुप्ता निवासी सेक्टर-3 और 15 मार्च को शिव भाटी निवासी गांव सोतई द्वारा रिहायशी प्रमाण पत्र के आवेदन फार्मों पर आवेदक के नाम की तस्दीक रिपोर्ट ना होकर गौरव निवासी आदर्श नगर के नाम की तस्दीक रिपोर्ट मौजूद थी। इन सभी आवेदन फार्मों पर एक ही रिपोर्ट की फोटो की हुई है। 27 मई को श्वेता निवासी सेक्टर-4 और कुणाल निवासी पूर्वी चावला काॅलोनी की रिपोर्ट एक समान हैं। पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र 20 जनवरी को हिमांशु निवासी गांव सीही पर किस पटवारी के हस्ताक्षर मौजूद थे। जोकि स्पष्ट नहीं है। आय प्रमाण पत्र में तुषार सांगवान चावला काॅलोनी के आवेदन फार्म को तहसील कार्यालय द्वारा तस्दीक के लिए 16 फरवरी को मार्च किया हुआ था तथा 23 फरवरी को प्रिंस सेक्टर- 22 के आवेदन फार्म पर कोई मार्किंग ही नहीं था। दोनों आवेदन फार्म के साथ संलग्न तस्दीक रिपोर्ट 5 अगस्त की अंकित है। 24 फरवरी जूही राय व गौरव शर्मा के आवेदन फार्मों को एक ही व्यक्ति द्वारा भरा मिला और दोनों में गड़बड़ी है।