फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Caretaker absconds with 55 thousand cash and jewelery from professor's house

Faridabad News: प्रोफेसर के घर से केयर टेकर 55 हजार कैश व गहने लेकर फरार

Fri, 15 Sep 2023 07:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 15 Sep 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
Caretaker absconds with 55 thousand cash and jewelery from professor's house
- पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए के प्रोफेसर के घर से केयर टेकर 55000 रुपये और कीमती सामान ले गया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर 17 निवासी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पत्नी अंजू गुप्ता विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। पत्नी अंजू और मां निर्मल गुप्ता के साथ विश्वविद्यालय के कैंपस के फ्लैट में रहते है। मां निर्मल गुप्ता का ऑपरेशन होने की वजह से उनकी देखरेख के लिए सेक्टर 23 स्थित नर्सिंग अस्पताल से फरवरी 2022 से केयर टेकर को रखा हुआ था। सुबह व शाम के समय अलग-अलग केयर टेकर आती थीं। मां निर्मल गुप्ता ने आलमारी में 55000 रुपये, 2 दो सोने की चेन, 2 टॉप्स, 4 अंगूठी, एक छोटी नथ, एक टीका रखे हुए थे। 28 अगस्त निर्मल गुप्ता ने चेक किया तो नकद पैसे और ज्वेलरी नहीं मिली। आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। शक जताया हैं कि किसी न किसी केयर टेकर घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed