फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cardboard going from Faridabad to many places including UP and Delhi

Faridabad News: यूपी और दिल्ली सहित कई जगह फरीदाबाद से जा रहे गत्ते

Fri, 19 Dec 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cardboard going from Faridabad to many places including UP and Delhi
जिले के वजीरपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एमएसएमई के तहत कई कंपनियां कर रही हैं काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के वजीरपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एमएसएमई के तहत कई कंपनियां चल रही हैं। इनमें बहुत सी कंपनियां कॉरुगेटेड गत्ते बनाने का कार्य कर रही हैं। जिनकी सप्लाई सिर्फ जिले तक ही नहीं यूपी, दिल्ली और एनसीआर सहित हरियाणा के भी कई अन्य जिलों में रही है। इनमें सादे गत्ते से लेकर डिजाइन किए गए गत्ते आदि फरीदाबाद सहित अन्य जिले और राज्यों में जा रहे हैं।

जिले में डिजाइन किए जा रहे कॉरुगेटेड गत्ते अन्य जिले और राज्यों के खरीदारों को बेहद पसंद आ रहे हैं। शायद यही कारण है कि जगह-जगह से फरीदाबाद से कॉरुगेटेड गत्तों को मंगवाया जा रहा है। बता दें कि यूपी के कोसी, आगरा और कुछ अन्य जिलों में फरीदाबाद से गत्ते भेजे जा रहे हैं। वहीं इसके अलावा दिल्ली और पूरे एनसीआर में भी फरीदाबाद से गत्ते भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही चंडीगढ़, पलवल और कुछ अन्य जिलों में भी यहां से गत्तों की सप्लाई हो रही है। इनमें अधिकतर गत्ते सिर्फ कटिंग करके आकार दिए गए सादे वाले होते हैं। जिनकी हमेशा मांग रहती है। वहीं रंगीन प्रिंट वाले गत्तों की मांग त्योहार आदि के समय अधिक होती है। व्यापारियों ने बताया कि छोटे से वेपोराइजर वाले बॉक्स से लेकर फ्रिज और वॉशिंग मशीन रखने वाले बड़े-बड़े गत्ते भी बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी तरह के गत्ते बाहर सप्लाई किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई सारी कंपनियों में यह गत्ते उपयोग किए जाते हैं। अधिकतर समय सादे गत्तों के ही ऑर्डर आते हैं, पर त्योहार आदि के समय रंगीन और डिजाइनिंग गत्तों के अधिक ऑर्डर मिलते हैं। तो उस समय वैसे गत्ते बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह की मशीनें मौजूद हैं। जो गत्ते को काटती हैं और फिर उन्हें सही आकार देकर सादे या रंगीन बनाती हैं।

उत्तर प्रदेश के कोसी कलां, आगरा और दिल्ली आदि से अधिक ऑर्डर आते हैं। 3 से 4 साल पहले ही व्यापार शुरू किया है। आगामी माह में और अधिक लोगों और राज्यों में पहुंचने की कोशिश रहेगी। - अंकुर श्रीवास्तव, गत्ता व्यापारी


सभी तरह के गत्ते बनाए जाते हैं। फिलहाल चंडीगढ़, कोसी कलां, आगरा, दिल्ली, एनसीआर आदि जगहों पर भेजे जा रहे हैं। कोशिश कर रहे हैं कि और भी जिले और राज्य के व्यापारियों तक पहुंचा जाए। धीरेंद्र, गत्ता व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed