फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car trampled six family members sleeping outside the house

घर के बाहर सो रहे परिवार के छह सदस्यों को कार ने रौंदा

Sat, 05 Jun 2021 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Car trampled six family members sleeping outside the house
बुद्ध कॉलोनी में इसी स्थान पर तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर सो रहे छह लोगों को रौंद डाला। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बुद्ध कॉलोनी में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर अलग-अलग चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के छह सदस्यों को रौंद दिया। इसके बाद कार निर्माणाधीन मकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार गिर गई। इससे प्रकाश (40) पत्नी सुशीला (38), बेटी प्रीती (18), बेटा शिवम (15) और लव (10) और भांजी कोमल (13) मलबे में दब गए। इनमें से तीन लोगोें की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। कार के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बड़खल फ्लाईओवर के पास बसी बुद्ध कॉलोनी में स्थित मकान के सामने प्रकाश का परिवार खुले में सो रहा था। देर रात बेकाबू कार सभी लोगों को रौंदकर निर्माणाधीन मकान से जा टकराई। इससे दीवार घायलों पर जा गिरी। पुलिस ने बताया कि रात करीब 1 बजे उन्हें सूचना मिली कि बुद्ध कॉलोनी में एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से सभी को मलबे से निकालकर बीके अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला, कोमल व शिवम को नहर पार के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed