फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car ran over contractor's mother, injured

Faridabad News: ठेकेदार की मां के ऊपर चढ़ाई कार, घायल

Wed, 03 Sep 2025 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Car ran over contractor's mother, injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। यादव कॉलोनी में प्लॉट नहीं देने पर पड़ोसियों ने ठेकेदार के ऊपर घर के अंदर घुसकर जानलेवा हमला किया। इस हादसे में ठेकेदार की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यादव कॉलोनी निवासी लक्ष्मण ने बताया कि उनका एक प्लॉट कॉलोनी में है। उनके पड़ोस में रहने वाले वेद, विनोद, अजय और अन्य 5 लोग कुछ समय पहले उनसे वह प्लॉट खरीदना चाहते थे, लेकिन उन्होंने वह प्लॉट नहीं बेचा। उसी की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने पहले किसी की कार को लूटा। उसके बाद इसी कार से उनके मुख्य द्वार में टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन मुख्य द्वार खुला होने की वजह से कार घर के अंदर आ गई। उस दौरान उनकी मां तारा देवी गेट लगाने के लिए जा रहीं थीं। तभी आरोपियों ने उनकी मां को कार से टक्कर मार दी। आरोपी ने उनकी मां के ऊपर कार का पहिया चढ़ा दिया। इसमें उनकी मां का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed