फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car rammed into crane due to sudden braking, property dealer dies

Faridabad News: अचानक ब्रेक लगाने से क्रेन में घुसी कार, प्रापर्टी डीलर की मौत

Tue, 24 Sep 2024 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into crane due to sudden braking, property dealer dies
एयर बैग भी नहीं बचा सके जान, क्रेन चालक मौके से फरार, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के वजीरपुर गांव के पास रविवार रात क्रेन से टकराकर कार चालक प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई। हादसे के दौरान युवक की कार का एयर बैग भी खुल गया इसके बावजूद जान नहीं बची। हादसे के समय वह सेक्टर-29 की ओर से वजीरपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक क्रेन समेत मौके से फरार हो गया। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी क्रेन चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में मनोरंजन गौड़ ने बताया कि वह वजीरपुर गांव में रहते हैं। रविवार देर रात गांव स्थित एक फार्म हाउस के पास पेड़ लगा रहे थे। इस दौरान देखा कि एक क्रेन सेक्टर-29 की तरफ से खेड़ीकलां की ओर जा रही थी। क्रेन के पीछे एक कार लटकी थी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वजीरपुर कट मार्ग पर एक स्पीड ब्रेकर है। वहां पहुंचते ही क्रेन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही अन्य कार क्रेन और बंधी कार से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर फार्म हाउस के पास पेड़ लगा रहे मनोरंजन और बाकी कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

मनोरंजन गौड़ ने देखा कि क्रेन से टकराकर कार सवार चाचा का बेटा प्रणव गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे किसी तरह कार से बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक प्रणव के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि इनके परिवार में दिव्यांग मां और एक छोटा भाई है। पुलिस ने मनोरंजन गौड़ की शिकायत पर हादसे के बाद क्रेन समेत मौके से फरार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कार की रफ्तार अधिक होने की आशंका
हादसे के समय कार की रफ्तार अधिक होने की आशंका है, ऐसे में क्रेन के अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही कार का संतुलन बिगड़ गया और उसमें बंधी कार से टक्कर हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे के दौरान कार का एयर बैग खुल गया। लेकिन कार का एक पार्ट्स टूट कर चालक प्रणव गौड़ के सीने में घुस गया। इससे उसकी मौत हो गई। -जय नारायण, खेड़ीपुल थाना के प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article