फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car overturned in Faridabad Sector 16 to save dog life youth dies

Faridabad: करवा चौथ का व्रत खुलवाने के कुछ घंटे बाद उजड़ा सुहाग, 'यमराज' बन शशिकांत की कार के सामने आया कुत्ता

Fri, 14 Oct 2022 10:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Oct 2022 10:36 PM IST
सार

व्रत खुलवाने के बाद रात करीब एक बजे वह अपने चचेरे साले रोहित को साथ लेकर ओल्ड फरीदाबाद चौक पर चाय पीने के लिए आया। दोनों स्विफ्ट कार में सवार थे।

विज्ञापन
Car overturned in Faridabad Sector 16 to save dog life youth dies
मृत शशिकांत इसी कार में था सवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर 16 क्यूआरजी हॉस्पिटल के सामने एक कार संतुलन बिगड जाने से पलट गई। घटना में कार चालक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक लुधियाना से फरीदाबाद अपनी ससुराल में करवा चौथ मनाने आया था। व्रत खुलवाने के बाद अपने साले को साथ लेकर ओल्ड फरीदाबाद चौक पर चाय पीने चला गया। वापस लौटते समय हादसे में उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया है। घायल युवक को इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

जांच आधिकारी एएसआई नासिर खान ने बताया मृतक की पहचान पंजाब के लुधियाना स्थित चंदरपुर नगर निवासी शशिकांत (36) के रूप में हुई है। ओल्ड फरीदाबाद बैंड मार्केट के पास उसका ससुराल है। फिलहाल उसकी पत्नी अपने मायके में ही आई हुई थी। करवा चौथ का त्योहार मनाने के लिए वह पंजाब से फरीदाबाद ससुराल में आया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत खुलवाने के बाद रात करीब एक बजे वह अपने चचेरे साले रोहित को साथ लेकर ओल्ड फरीदाबाद चौक पर चाय पीने के लिए आया। दोनों स्विफ्ट कार में सवार थे। गाड़ी मृतक शशिकांत चला रहा था। वापस लौटते समय क्यूआरजी अस्पताल के सामने से गुजरते समय गाड़ी के आगे अचानक से कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड गया और डिवाइडर से जा टकराई। 

विज्ञापन

घटना में कुत्ते की भी मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाडी पलट गई। किसी तरह अस्पताल के आसपास गाड़ी खड़ी करने वाले कुछ लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शशिकांत को मृत घोषित कर दिया। रोहित का इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed