{"_id":"68b5dd75b5e00cf02100284a","slug":"car-lost-balance-and-overturned-on-expressway-driver-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50377-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: असंतुलित होकर एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: असंतुलित होकर एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चालक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-65 स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार को स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टकराने के बाद कार पलट गई। इस हादसे में कार का एयर बैग खुल गया। कार चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा सोमवार की दोपहर करीब साढे़ 12 बजे हुआ। कार दिल्ली से पलवल की तरफ जा रही थी। तभी कार सेक्टर-65 के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दो से तीन बार पलट गई। इस दौरान चालक सीट का एयर बैग भी खुल गया। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर अभी किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।