{"_id":"68b11aa0dce5ab2d5c0757cb","slug":"car-fell-into-gaunchi-drain-in-faridabad-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में बड़ा हादसा: गौंछी ड्रेन में गिरी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार, तीन दोस्तों की डूबने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में बड़ा हादसा: गौंछी ड्रेन में गिरी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार, तीन दोस्तों की डूबने से गई जान
Fri, 29 Aug 2025 08:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 29 Aug 2025 08:42 AM IST
सार
मृतक अमित झा की ये कार थी। वो फरीदाबाद के सेक्टर 58 में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिवार का अकेला कमाने वाला था। चार बहने हैं जिनमे से एक कि शादी हुई है। बाकी दोनों मृतक उसके दोस्त थे।
विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गौंछी ड्रेन में गिर गई। कार में तीन दोस्त सवार थे, जिनकी मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कल देर रात सेक्टर-22 स्थित नाले में कार गिरने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चाचा चौक निवासी 31 वर्षीय अमित झा, जवाहर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय गौरव रावत और लोदी चौक निवासी 30 वर्षीय पवन मोर्या के रूप में हुई है। तीनों के शवों को बीके अस्पताल की शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि तीनों युवक गणेश चतुर्थी के लिए सेक्टर-11 में लगे पंडाल में गए थे और देर रात वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। मृतक अमित झा की ये कार थी। वो फरीदाबाद के सेक्टर 58 में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिवार का अकेला कमाने वाला था। चार बहने हैं जिनमे से एक कि शादी हुई है। बाकी दोनों मृतक उसके दोस्त थे।
विज्ञापन
तीनों दोस्त देर रात कार से जा रहे थे। संजय कॉलोनी मछली मार्किट के पास कार अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और सूचना पुलिस को दी। लेकिन कार ड्रेन में गिरने के दौरान पलटी हुई थी, जिससे तीनों युवकों को कार से निकालने में समय लगा और इनकी मौत हो गई। अभी अमित के कुछ कंपनीकर्मी मोर्चरी पहुंचे हैं। परिवार के आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, पवन मोर्या के परिजनों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। मृतकों के परिवार से बयान लेकर कारवाई की जाएगी।