फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car fell into an open drain, security supervisor drowned to death

Faridabad News: खुले नाले में गिरी कार, सिक्योरिटी सुपरवाइजर की डूबकर मौत

Wed, 09 Jul 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Car fell into an open drain, security supervisor drowned to death
पल्ला थाना एरिया में हुआ हादसा
विज्ञापन

फरीदाबाद निवासी योगेश नोएडा की सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में नवीन नगर पुलिस चौकी के पास एक कार सड़क किनारे खुले नाले में गिर गई। हादसे में कार में सवार सिक्योरिटी सुपरवाइजर योगेश की नाले के पानी में डूबने से मौत हो गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोग कार सवार को बचाने की बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते उसको निकाल लिया जाता तो जान बच सकती थी।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह डूब चुकी थी। क्रेन की मदद से कार को नाले से निकाला गया। तब तक सिक्योरिटी सुपरवाइजर की मौत हो चुकी थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है। परिवार की ओर से कोई शिकायत कार्रवाई के लिए नहीं दी गई है।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले योगेश डबुआ काॅलोनी के रहने वाले थे। वह नोएडा के सेक्टर-63 की सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करते थे। वह रोज अपनी कार से ड्यूटी जाते थे। परिवार में उनकी दो बेटी व पत्नी सुमन हैं। मृतक की पत्नी सुमन को डाक्टर ने एक सप्ताह बाद डिलीवरी का समय दिया है। ये हादसा सोमवार रात लगभग 11 बजे हुआ। योगेश नोएडा से फरीदाबाद आ रहे थे। नवीन नगर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे एक ऑटो को बचाने के चक्कर में उनकी कार नाले की तरफ चली गई। अंधेरा होने के चलते खुला नाला दिखाई नहीं दिया और कार नाले में गिर गई। आस-पास मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही ईआरवी टीम मौके पर पहुंची लेकिन कार नाले में डूब चुकी थी। फिर नवीन नगर चौकी व पल्ला थाने से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। तुरंत क्रेन बुलाकर कार को निकाला गया। तब तक योगेश की मौत हो गई थी। परिवार को हादसे की सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आसपास नहीं है स्ट्रीट लाइट
परिवार ने आरोप लगाया कि नाला खुला है और आस-पास स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। अंधेरे की वजह से नाला दिखा नहीं और कार नाले में गिर गई, जिसके चलते हादसा हुआ। नाले के दोनों तरफ रेलिंग या दीवार भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed