फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Canter ran over the leg of a sleeping waiter; statements recorded after 11 days.

Faridabad News: सो रहे वेटर के पैर पर चढ़ा था कैंटर, 11 दिन बाद दर्ज हुए बयान

Fri, 24 Jul 2026 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Canter ran over the leg of a sleeping waiter; statements recorded after 11 days.
फरीदाबाद। एनएचपीसी कॉलोनी में शादी समारोह के दौरान सड़क किनारे सो रहे वेटर के पैर पर कैंटर चढ़ने के मामले में घायल के होश में आने के 11 दिन बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की है। सूरजकुंड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी 28 वर्षीय मोहित सात जुलाई को एनएचपीसी कॉलोनी स्थित शादी समारोह में वेटर का काम करने आया था। दोपहर में थकान के कारण वह समारोह स्थल के पास सड़क किनारे पटरी पर सो गया। इसी दौरान सामान लेकर पहुंचे कैंटर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बाएं पैर पर कैंटर चढ़ा दिया। हादसे में उसके पैर के तलवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथियों ने घायल को तुरंत दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। गंभीर हालत के कारण वह लंबे समय तक बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 17 जुलाई को चिकित्सकों ने उसे बयान देने के लिए फिट घोषित किया, जिसके बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed