फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Canter of youths going to pick up post clashed with high tension line, 13 year old boy died

Faridabad News: डाक कांवड़ लेने जा रहे युवकों का कैंटर हाईटेंशन लाइन से भिड़ा, 13 साल के किशोर की मौत

Sun, 09 Jul 2023 10:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 09 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Canter of youths going to pick up post clashed with high tension line, 13 year old boy died
गांव की परिक्रमा लगाते समय हुआ हादसा, महिला सहित सात घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित गांव भतौला में शनिवार रात डाक कांवड़ लेने जा रहे युवकों का कैंटर हाईटेंशन लाइन से भिड़ गया। कैंटर में रखे डीजे पर एक युवक बैठा हुआ था, उसका सिर बिजली के तार पर जा लगा। करंट सीधा कैंटर में उतर आया और 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन महिलाओं सहित सात लोग झुलस गए। सभी को नजदीक के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक है। घटना के बाद से गांव में गम और रोष का माहौल है। मामले की जानकारी पाकर खेड़ी पुल थाने की पुलिस मौके पर पंहुची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाकर रात को नारेबाजी भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान 13 वर्षीय तनिष चंदीला के रूप में हुई है। वह छठी कक्षा का छात्र था। पिता केशपाल चंदीला गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। दो भाइयों में तनिष बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया पिछले 15 सालों से लगातार गांव के युवा डाक कांवड़ लेकर आ रहे हैं। शनिवार को 16 वीं डाक कांवड़ के लिए गांव के 30 युवक हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे थे। कांवड़ लेने जाने के पहले गांव की परिक्रमा की जा रही थी। एक कैंटर पर डीजे लगाकर भक्ति भरे भजन व गानों की धुन पर लोग नाचते गाते चल रहे थे। जैसे ही यात्रा गांव के जाटव मोहल्ला स्थित बीएसएनएल टावर के पास पंहुची, कैंटर के ऊपर बैठे बडोली निवासी दिनेश (40 वर्ष )का सिर 11 हजार वोल्ट के तारों से छू गया। घटना के दौरान वह लकड़ी से तारों को हटाने की कोशिश कर रहा था। तार लकड़ी से छूटकर उसके सिर पर गिर गया। इससे डीजे के कैंटर में करंट आ गया। एक झटके के साथ दिनेश ऊपर से नीचे आ गिरा और जिसने भी कैंटर को पकड़ रखा था, वह झुलस गए। मृतक तनिष एक जोरदार झटके के साथ दूर जाकर गिरा। करंट लगने के साथ ही भगदड़ मच गई, इससे भी कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने तनिष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

डीजे बुकिंग के लिए आया था दिनेश
हादसे में गंभीर रूप से घायल बडोली निवासी दिनेश (40 वर्ष ) गांव के साथ कांवड़ लेने नहीं जा रहा था। वह डीजे संचालक के पास अपने लिए डीजे की बुकिंग कराने आया था। गांव में डीजे बजता देख वह डीजे के साथ आए कारिंदों के साथ घुलमिल गया और ऊपर जा बैठा। इसी दौरान रास्ते में आए तारों को हटाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। मृतक तनिष भी कांवड़ लेने साथ नहीं जा रहा था। वह केवल गांव की परिक्रमा के साथ- साथ डीजे पर नाच गा रहा था। घर से थोड़ी दूरी पर ही कैंटर में करंट आ गया और झटका झेल नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले के हादसों से भी नहीं लिया सबक
हादसे के बाद से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी रोष है। शनिवार रात हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। लोगों का कहना है कई बार शिकायत देने के बाद भी बिजली निगम तारों को ऊपर नहीं कर रहा है। करीब छह साल पहले गांव में ही पानी के हैंडपंप से सरिया बाहर निकालते समय लोहे का सरिया तारों को छू गया था। घटना में करीब 20 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। करीब तीन माह पहले घटनास्थल के पास ही रखे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई थी। कई घरों के उपकरण जल गए थे और आसपास के मकानों में भी नुकसान हो गया था। तारों के नीचा होने के कारण ट्रैक्टर में फंसकर बिजली के खंभे टेढ़े हो गए हैं। टूटे हुए पोल पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। खेड़ीपुल थाना के प्रभारी गोपाल कृष्ण का कहना है कि ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान नहीं हो पाए हैं। मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

----------------



करंट लगने से तीन गायें मरीं



शनिवार को फ्रेंड्स कॉलोनी में करंट लगने से तीन गायें मर गईं। लोगों का कहना है कि शहर में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ने लगी हैं, ऐसे में निगम को समस्या को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। बारिश में इस प्रकार के हादसे बढ़ जाते हैं। स्थानीय निवासी रवि ने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही लोगों के लिए भारी पड़ रही है, विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed