फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   canter hit mother and son Delhi Mumbai Expressway Sector 62 underpass both died

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, दोनों को 100 मीटर तक घसीटा; हुई मौत

Sat, 23 Nov 2024 04:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 23 Nov 2024 04:38 PM IST
सार

टक्कर लगने के बाद कैंटर भाई व मां को करीब 100 मीटर तक घसीट कर ले गया। वारदात को अंजाम देने के बाद कैंटर चालक कैंटर छोड़कर कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
canter hit mother and son Delhi Mumbai Expressway Sector 62 underpass both died
मृत मां और बेटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श नगर थाना एरिया में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, सेक्टर-62 अंडरपास के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। हादसे के दौरान ट्रक के अगले हिस्से में बाइक फंस गई। आरोपी करीब 100 मीटर दूर बाइक को घसीटता हुआ ले गया। राहगीरों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त धर्मेंद्र (35) और इसकी मां सुमित्रा (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार के हवाले कर दिए हैं। पुलिस कैंटर कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से हादसे की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ गांव दयालपुर में रहता था। इसके परिवार में मां सुमित्रा के अलावा दो भाई और एक बहन हैं। बड़े भाई संदीप ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी करते हैं। शुक्रवार दोपहर के समय उसकी मां सुमित्रा और भाई धर्मेंद्र बाइक पर सवार होकर सेक्टर-62 निवासी बहन आशा के घर जा रहे थे। संदीप भी स्कूटी से इनके पीछे चल रहे थे। धर्मेंद्र बाइक लेकर गांव चंदावली से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर चलने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच करीब एक किलोमीटर चलने के बाद सेक्टर-62-65 अंडरपास से सेक्टर-62 जाने के लिए मुड़े। इस बीच गांव साहुपुरा की ओर से आ रहे कैंटर ट्रक ने बाइक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान धर्मेंद्र की बाइक कैंटर में फंस गई और वह उसे घसीटता हुए दूर तक ले गया। मां सुमित्रा और भाई धर्मेंद्र हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए। किसी तरह ट्रक चालक ने ट्रक और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीर दोनों को बल्लभगढ़ के नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि हादसे के समय धर्मेंद्र और उसकी मां ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है। आरोपी कैंंटर चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया। पुलिस उसके पते पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed