फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Canter driver dragged the bike for 100 meters, mother and son died

Faridabad News: बाइक को 100 मीटर तक घसीटता ले गया कैंटर चालक, मां-बेटे की मौत

Sun, 24 Nov 2024 04:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Canter driver dragged the bike for 100 meters, mother and son died
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-62 अंडरपास के नजदीक हुआ हादसा
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी ने ट्रक रोका और मौके पर ट्रक छोड़कर हुआ फरार

पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपे, आरोपी की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सेक्टर-62 अंडरपास के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। कैंटर के अगले हिस्से में फंसी बाइक को चालक करीब 100 मीटर दूर घसीटता ले गया। राहगीरों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को नजदीकी के अस्पताल ले गई। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त धर्मेंद्र (35) और उसकी मां सुमित्रा (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को बीके अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिवार को सौंप दिए। पुलिस कैंटर को कब्जे में लेकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ गांव दयालपुर में रहते थे। बड़े भाई संदीप ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी करते हैं। शुक्रवार दोपहर में उनका भाई धर्मेंद्र बाइक से मां को लेकर सेक्टर-62 निवासी बहन आशा के घर जा रहा था। वह भी स्कूटी से उनके पीछे चल रहे थे। धर्मेंद्र बाइक लेकर गांव चंदावली से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से होते हुए सेक्टर-62 अंडरपास से सेक्टर-62 जाने के लिए मुड़े। इस बीच गांव साहुपुरा की ओर से आ रहे कैंटर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान धर्मेंद्र की बाइक कैंटर में फंस गई। कैंटर चालक बाइक को घसीटते हुए 100 मीटर दूर तक ले गया। मां सुमित्रा और भाई धर्मेंद्र हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए। किसी तरह चालक ने ट्रक रोका और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीर दोनों को बल्लभगढ़ के नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

हेलमेट नहीं लगाने से सिर में लगी चोट बनी जानलेवा
पुलिस ने बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि हादसे के समय धर्मेंद्र और उसकी मां ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है। आरोपी कैंटर चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया। पुलिस उसके पते पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed