फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cancer patients will get financial assistance

कैंसर रोगियों को मिलेगी आर्थिक सहायता

Thu, 26 May 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cancer patients will get financial assistance
फरीदाबाद। कैंसर रोगियों को सरकार आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए कैंसर रोगियों का डाटा तैयार किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने इस संबंध में जिले के सभी अस्पतालों से कैंसर रोगियों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

जिले में कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे मरीजों का डाटा तैयार कर एक सप्ताह के अंतर स्वास्थ्य निदेशालय को भेजने का निदेश दिया गया है जिससे कैंसर रोगियों को भी आर्थिक सहायता के लिए प्रत्येक महीने 2200 रुपये मिल सकें। मालूम हो कि अभी तक टीबी के मरीजों को प्रतिमाह 500 रुपये और एचआईवी के मरीजों को 2200 रुपये प्रति महीने पेंशन के रूप में मिलते हैं। स्वास्थ्य निदेशालय ने कैंसर रोगियों का डाटा तैयार करने के लिए प्रत्येक जिले के सिविल सर्जन को एक फार्म भेजा है। इसमें कैंसर से संबंधित रोगी की विभिन्न प्रकार की जानकारी मांगी गई है। इसमें रोगी के नाम के अलावा आयु, लिंग, पता, संपर्क नंबर, इलाज करने वाले अस्पताल का नाम, कैंसर की स्टेज और प्रकार के बारे में भी जानकारी देनी होगी। उधर, बीके अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव से भी यह जानकारी मांगी गई है। बीके अस्पताल में कैंसर रोगियों विशेषज्ञ डॉ. दिनेश रंगा की ओर से प्राथमिक उपचार कर दिल्ली या रोहतक रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

कैंसर रोगियों को भी आर्थिक सहायता देने की योजना है। इसे लेकर डाटा तैयार किया जा रहा है।
-डॉ. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed