फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cancel holiday

कॉलेज की छूट्टियां हुई कैंसिल

Fri, 19 Nov 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
cancel holiday
फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने प्रदेश के सभी कॉलेज में प्रथम सत्र में 90 और दूसरे सत्र में 90 दिनों की कक्षाएं लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके कारण कॉलेज में सर्दियों व गर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चौथे सेमेस्टर की (ऑड-इवन) परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन की ओर से दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में शिक्षा सहित कई अन्य क्षेत्र भी प्रभावित हुए थे। इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने कहा, अब केवल होली पर सात दिनों की छुट्टी दी जाएगी। इसके अलावा सभी छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूजी पाठ्यक्रम के द्वितीय सत्र की पढ़ाई में 29 जनवरी 2022 तक न्यूनतम 90 दिनों की कक्षाएं अनिवार्य होनी चाहिए। इवन सत्र 1 से 13 मार्च 2022 तक नियमित चलेगा। इसके बाद होली का 14 से 20 मार्च तक अवकाश रहेगा। इसके बाद 21 मार्च से 31 अक्तूबर 2022 तक सेमेस्टर चलेगा। इसी प्रकार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के द्वितीय सत्र में 28 फरवरी तक कक्षाएं लगेंगी। इसके साथ ही ऑड सेमेस्टर के छात्रों की 30 जनवरी से 28 फरवरी तक परीक्षाएं होंगी। इवन सेमेस्टर में एक मार्च से 13 मार्च और 21 मार्च से एक जुलाई तक कक्षाएं लगेंगी। शेड्यूल के अनुसार दोनोें सत्र के छात्रों की कक्षाएं 90-90 दिन की पूरी जा रही हैं। वहीं, इवन छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं दो से 31 जुलाई तक चलेंगी। अन्य सत्र के छात्रों की परीक्षा की तारीख 15 से 31 जुलाई तक निर्धारित की गई है। सत्र 21 मार्च से 13 जुलाई तक लगातार चलेगा। 14 से 20 मार्च तक होली की छुट्टी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed