फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Canal jumping incident: Bodies of father and innocent son handed over to family

नहर कूदकांड: पिता और मासूम बेटे के शव परिजनों को सौंपे

Wed, 06 May 2026 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Canal jumping incident: Bodies of father and innocent son handed over to family
- पारिवारिक विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, तीसरे बच्चे को बचाया गया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव सोतई निवासी सिविल इंजीनियर और उनके छोटे बेटे के शव का पोस्टमार्टम कर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, पिता भगवत दयाल का पोस्टमार्टम उत्तर प्रदेश में जबकि छोटे बेटे का होडल के सरकारी अस्पताल में कराया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे भगवत दयाल अपने दो बेटों सम्राट (9) और युग (5) को साथ लेकर गांव फतेहपुर बिल्लौच के पास आगरा नहर में कूद गए थे। बड़ा बेटा सम्राट करीब पांच किलोमीटर दूर सुरक्षित मिल गया था। दो दिन की तलाश के बाद मंगलवार शाम को पिता का शव मथुरा के शेरगढ़ क्षेत्र के पास नहर से बरामद हुआ, जबकि छोटे बेटे का शव हरियाणा-यूपी बॉर्डर के पास गांव शेखशाही के निकट मिला।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कलेश के चलते यह कदम उठाया गया। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद भगवत दयाल बच्चों को घुमाने के बहाने घर से निकले थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हुआ मनोज का पोस्टमार्टम -
गोताखोरों की टीम गांव शाहपुर कलां और गांव डींग के बीच में बह रही आगरा नहर में मोहरबंद निवासी मनोज यादव का शव मिला था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed