फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Camps will be organised to regularise water and sewer connections: Saloni Sharma

वाटर - सीवर कनेक्शन नियमित कराने के लिए लगेंगे कैंप : सलोनी शर्मा

Fri, 12 Dec 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Camps will be organised to regularise water and sewer connections: Saloni Sharma
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



फरीदाबाद। लोगों को बेहतर एवं सुगम पानी व सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम ने हरियाणा सरकार द्वारा नोटिफाई नई वाटर पॉलिसी 2025 को लागू कर दिया है।

निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने जानकारी दी कि नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देश पर नई नीति का मुख्य उद्देश्य आमजन को बिना किसी परेशानी के तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से पानी व सीवर के नए कनेक्शन उपलब्ध कराना तथा अवैध कनेक्शनों को वैध करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी क्रम में निगम ने निर्धारित दस्तावेज़ एवं शुल्क के माध्यम से नया कनेक्शन तथा अवैध कनेक्शनों को वैध करने की प्रक्रिया को सरल बनाकर जनता को राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि कनेक्शन के लिए लोगों को रजिस्ट्री, ट्रांसफर लेटर, अलॉटमेंट लेटर, जीटीपी/ओएसडी, रजिस्टर्ड वसीयत या कोर्ट की डिक्री के साथ बैंक की पासबुक, वोटर आईडी कार्ड या कोई अन्य वैध दस्तावेज़ देना होगा।


नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार फरीदाबाद के विभिन्न जोन में अनधिकृत पानी एवं सीवर कनेक्शन को नियमित करने एवं नए कनेक्शन लेने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से नागरिक अपने पानी एवं सीवर कनेक्शन को वैध करवा सकेंगे तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच भी यहीं पर की जाएगी।

इन कैंपों में संबंधित जाने के जेई, पटवारी, फिट्टर, क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य निगम अधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed