फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Campaigns will be run against pneumonia in district hospitals.

Faridabad News: निमोनिया के खिलाफ जिले के अस्पतालों में चलाए जाएंगे कैंपेन

Wed, 12 Nov 2025 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Campaigns will be run against pneumonia in district hospitals.
सांस नाम से होगा कैंपेन, घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बुधवार को विश्वभर में मनाए जाने वाले विश्व निमोनिया दिवस के दिन से सरकारी अस्पतालों की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए सांस (सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन प्लान टू न्यूट्रीलाइज निमोनिया सक्सेसफुली) नाम से कैंपेन चलाया जाएगा। कैंपेन के तहत निमोनिया से बचाने के लिए कई चीजें बताई जाएंगी।
इनमें सुरक्षा, सतर्कता और इलाज तीनों ही चीजों के बारे में जागरूक किया जाएगा। अस्पतालों में मौजूद आशा, एएनएम और सीएचओ लोगों के घरों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेंगीं। इनमें बच्चों की सांसों को देखा जाएगा कि वह बहुत तेज सांसें तो नहीं ले रहा है, जिससे निमोनिया का खतरा भांपा जा सके। अगर ऐसी कोई समस्या है तो उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। साथ ही टीकाकरण के बारे में भी अधिक से अधिक जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


बतादें कि सांसों के अलावा बच्चे को बार-बार उल्टी आना और सीने में जकड़न महसूस होना यह निमोनिया के लक्षण हो सकते हैं। शहर के एक अस्पताल में अक्तूबर माह से अब तक प्रतिदिन औसतन 15-20 निमोनिया के बच्चे आ रहे हैं। इनमें 13-15 बच्चों की आयु 5 वर्ष से कम है। शहर के जिला नागरिक अस्पताल बीके में प्रतिदिन निमोनिया के करीब 10 मामले आ रहे हैं। इनमें से करीब 8 बच्चों की आयु 5 वर्ष से कम है। वहीं शहर के कई शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में तो 20 से 25 बच्चे औसतन आ रहे हैं। इनमें नांगला के यूपीएचसी में प्रतिदिन 22 से 25 मामले आ रहे हैं। वहीं एसी नगर में 18 से 20 और डबुआ कॉलोनी स्थित यूपीएचसी में प्रतिदिन निमोनिया के करीब 20 मामले आ रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि लगातार एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर के चलते इन मामलों में और इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सरकार और अस्पताल की ओर से निमोनिया की रोकथाम के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 12 नवंबर से सांस कार्यक्रम के तहत अस्पताल के सभी डॉक्टर, आशा, एएनएम और सीएचओ लोगों को जागरूक करेंगी और उनकी जांच भी करेंगी। -मंजीत त्यागी, डॉक्टर, नांगला शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed