{"_id":"6aa841ac49f974b567085f24","slug":"cabinet-minister-krishan-bedi-attends-ganesh-utsav-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80051-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गणेश उत्सव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गणेश उत्सव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में गणेश उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। उत्सव में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर ने शिरकत की। इस दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी कार्यक्रम में पहुंचे। मंत्रियों के पहुंचने पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।
गणेश उत्सव को लेकर पार्क में सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने फूल और गुलाल से गणपति बप्पा का स्वागत किया। पूरे परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को फूल, फल और प्रसाद अर्पित किया। शाम के समय विधि-विधान से आरती की गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।