फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cabinet minister heard the problems in public court

Faridabad News: कैबिनेट मंत्री ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

Mon, 21 Apr 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister heard the problems in public court
संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर -16 स्थित अपने सागर सिनेमा कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आमजन से सीधे संवाद किया। मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और जहां तत्काल समाधान संभव था, वहां संबंधित अधिकारियों को फोन कर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन मामलों के समाधान में समय आवश्यक है, उन्हें संज्ञान में लेकर व्यक्तिगत मॉनिटरिंग का भरोसा भी दिया गया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब भी मंत्रालय के कार्यों से थोड़ा भी समय मिलता है, मैं सागर सिनेमा कार्यालय पर जनता दरबार आयोजित करता हूं। मेरा मानना है कि जनता से जुड़कर ही वास्तविक विकास संभव है। जनता से अलग होकर कोई भी काम न तो सार्थक हो सकता है, न स्थायी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री ने स्थानीय नागरिकों से भविष्य की योजनाओं पर सुझाव भी मांगे, जिससे जन-भागीदारी को और अधिक मजबूती दी जा सके। उन्होंने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें और कार्यों को पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता से पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed