फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CA student dies after being struck by electric wire

बिजली के तार की चपेट में आने से सीए छात्रा की मौत

Tue, 17 Nov 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
CA student dies after being struck by electric wire
मृतक शीला का फाइल फोटो । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। एनआइटी पांच नंबर के एच ब्लाक में बिजली के तार की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका सीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। घर की बालकनी पर कंबल सुखाने के दौरान यह हादसा हुआ। बिजली के तारों की दूरी बालकनी से मात्र दो फीट है। युवती की मौत से गुस्साए परिजनों ने पांच नंबर चौक पर जाम लगा दिया। मामले की सूचना पाकर थाना एनआईटी से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शीला उर्फ शीनू बालकनी में कंबल सुखाने गई थी। इसी बीच बालकनी के पास से जा रहे बिजली के तार से उसका कंबल उलझ गया। इसी दौरान करंट की चपेट में आई युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए परिजनों और अन्य स्थानीय लोगों ने एनआईटी-5 की मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। लोग चौराहे पर ही धरना देकर बैठ गए और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों की मांग थी कि उसके परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ ही उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

बिना मास्क के पहुंची अधिकारी पर भड़के लोग
मामला बिगड़ता देख एनआईटी तीन की उपमंडल अधिकारी उर्मिला मौके पर पहुंची। बिना मास्क के भीड़ में पहुंची अधिकारी पर जाम लगा रहे लोग भड़क गए। लोगों ने कहा कि अधिकारी खुद कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करते, जबकि आम आदमी का चालान काटा जाता है। इसके बाद एसडीओ ने अपने दुपट्टे से मुंह ढक लिया। गुस्साए लोगों ने एनआईटी तीन की एसडीओ को वापस भेज दिया। लोगों की जिद थी कि एनआईटी पांच के एसडीओ देवेंद्र अत्री को मौके पर बुलाया जाए। जब तक वह नहीं आते, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजे के आश्वासन पर खोला जाम
करीब दो घंटे बीत जाने के बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एनआईटी विकास भारद्वाज मौके पर पहुंचेे, लेकिन लोगों ने उनकी भी एक न सुनी। शाम करीब पांच बजे बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कुलदीप मौके पर आए और लोगों को शांत किया। अधीक्षण अभियंता ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को बिजली विभाग की तरफ से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके अलावा परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी के लिए कागजात विभाग में भेज दिए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद ही शाम करीब साढ़े पांच बजे लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed