{"_id":"67f6bc25f9d862228a0dcc0f","slug":"ca-arrested-in-case-of-fraud-of-rs-759-crore-on-pretext-of-investing-in-stock-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-41385-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 7.59 करोड़ की ठगी मामले में सीए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 7.59 करोड़ की ठगी मामले में सीए गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी को 10 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 7.59 करोड़ की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने सीए को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीए सरणाकांता (38) बंगलूरू के नागागोंडा नाहल्ली गांव का रहने वाला है।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि ठगी के 7.55 करोड़ रुपये जिस कंपनी के खाते में गए थे, वो खाता इसी ने पंजीकृत करवाया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सीए ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जो खारिज हो गई थी। अब आरोपी को गिरफ्तार कर 10 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले में 22 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में ये एफआईआर सेक्टर-15 निवासी महिला ने दर्ज कराई थी। महिला ने कहा कि वो दो साल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर रही थी। 4 जनवरी 2024 को फेसबुक पर शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने के दावे का लिंक दिखा। महिला ने लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में कई लोग उन्हें हो रहे मुनाफे के दावे वाले मैसेज कर रहे थे। इससे महिला भी लालच में आ गई और आरोपियों के कहे अनुसार निवेश करने को तैयार हो गई।
विज्ञापन
महिला के अनुसार आरोपियों ने एक एप का लिंक भेजकर डाउनलोड कराई और वहां अकाउंट खोला गया। फिर महिला को रुपये निवेश करने को कहा गया। महिला ने एप के जरिये 61 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोपियों ने और मुनाफे का लालच देकर एक अन्य एप पर अकाउंट खुलवाया। इस खाते में भी 6 करोड़ 98 लाख रुपये निवेश करा लिए, लेकिन रिफंड नहीं दिया गया। महिला से कुल 7 करोड़ 59 लाख रुपये निवेश करा लिए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस अब एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।