{"_id":"68a0c49eba625cac0f00cffc","slug":"by-winning-the-gold-medal-vishwajeet-of-the-district-secured-a-place-in-the-states-taekwondo-team-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49298-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वर्ण पदक जीतकर जिले के विश्वजीत ने राज्य की ताइक्वांडो टीम में स्थान किया पक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वर्ण पदक जीतकर जिले के विश्वजीत ने राज्य की ताइक्वांडो टीम में स्थान किया पक्का
विज्ञापन
सिरसा के शाह सतनाम जी इंडोर स्टेडियम में किया गया ट्रायल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सिरसा के शाह सतनाम जी इंडोर स्टेडियम में क्योरुगी (जूनियर कैटेगरी) और पूमसे (सीनियर कैटेगरी) ताइक्वांडो के ट्रायल में जिले के विश्वजीत त्यागी ने पूमसे कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा की टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। तीन दिवसीय ट्रायल के पहले और दूसरे दोनों ही दिन विश्वजीत ने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इसके बाद फाइनल मुकाबला जीतने के बाद राज्य की टीम में अपना नाम दर्ज करा लिया। अब आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में वह हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। वहीं क्योरुगी कैटेगरी में आखिरी दिन आज होगा। इसमें जिले के भूपेश भी स्वर्ण जीतने के इरादे से उतरेंगे।
जीत के बाद विश्वजीत ने कहा कि स्वर्ण जीतकर एक सुखद अनुभूति हो रही है पर यह सिर्फ एक पड़ाव है। अब नजरें राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर हैं। वहीं विश्वजीत के कोच और उनके पिता आनंद त्यागी ने बताया कि एक शिक्षक और पिता दोनों ही नजरिये से यह एक गौरवान्वित करने वाला पल है।
खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह ने कहा कि जिले के खिलाड़ी को राज्य की टीम में चयनित देखकर बेहद खुशी हो रही है। आशा करते हैं कि ऐसे आने वाले में समय में विश्वजीत फरीदाबाद के साथ-साथ हरियाणा और देश का नाम भी रोशन करेंगे।