फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   By-elections were held in three villages of Faridabad, winning sarpanches received certificates

Faridabad News: फरीदाबाद के तीन गांवों में हुए उपचुनाव, जीते हुए सरपंचों को मिले प्रमाण पत्र

Mon, 16 Jun 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
By-elections were held in three villages of Faridabad, winning sarpanches received certificates
फरीदाबाद में तीन गांवों में हुए उपचुनाव, जीते हुए सरपंचों को मिले प्रमाण पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले की तीन ग्राम पंचायतों जसाना, लदियापुर और मादलपुर में रविवार को पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। जसाना एवं मादलपुर में सरपंच पद के लिए, जबकि लदियापुर में सरपंच एवं एक पंच पद के लिए मतदान हुआ। जसाना से सरपंच पद पर अंजलि नागर, मादलपुर से सरपंच पद पर अरसालन खान, लदियापुर में सरपंच पद पर मुशर्रफ व वार्ड 7 से पंच पद पर सलमान विजयी रहे।

मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई। उपचुनाव में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराया गया। उपचुनाव के लिए कुल 11 मतदान केंद्र (पोलिंग बूथ) स्थापित किए गए थे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। ग्राम पंचायत जसाना से अंजलि नागर 183 वोटों से विजयी रही। वहीं मादलपुर अरसालन खान करीब 700 वोटों से जीते।
विज्ञापन


विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार मादलपुर में 7 बूथ बनाए गए थे जहां करीब 70 प्रतिशत वोटिंग हुई। पंचायत में 6196 मतदाताओं ने वोट किया इसमें 3352 पुरुष व 2844 महिलाएं शामिल रहीं। वहीं जसाना में दो बूथ बनाए गए थे इनमें कुल मिलाकर 83 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान करने वालों में 861 पुरुष व 769 महिलाएं शामिल थी। वहीं लदियारपुर में दो बूथ बनाए गए थे जिसमें कुल 11 प्रतिशत ही मतदान हुआ। इसमें 1110 पुरुष व 1018 महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed