{"_id":"6a4411a77169bf101d0e1aa7","slug":"buyers-protest-at-hsvp-office-after-failing-to-get-possession-of-plots-even-after-three-years-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73718-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन साल बाद भी नहीं मिला प्लॉट पर कब्जा, एचएसवीपी कार्यालय पर खरीदारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन साल बाद भी नहीं मिला प्लॉट पर कब्जा, एचएसवीपी कार्यालय पर खरीदारों का प्रदर्शन
विज्ञापन
सेक्टर-75 और 80 के करीब 100 आवंटियों का आरोप- रजिस्ट्री होने के बावजूद नहीं मिला कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-75 और सेक्टर-80 में एचएसवीपी से प्लॉट खरीदने वाले लोगों का इंतजार अब नाराजगी में बदलने लगा है। मंगलवार को करीब 50 खरीदार सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फरवरी 2023 में प्लॉट खरीदने और रजिस्ट्री पूरी होने के बावजूद आज तक उन्हें जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं दिया गया है। अब उन्हें बताया जा रहा है कि संबंधित जमीन पर अतिक्रमण है जिसकी वजह से कब्जा नहीं दिया जा सकता।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि इस योजना में करीब 100 खरीदार शामिल हैं। इनमें सेक्टर-75 में प्लॉट नंबर 17 से 342 तक के कई प्लॉट तथा सेक्टर-80 के अन्य प्लॉट शामिल हैं। अधिकांश प्लॉट 300 वर्ग गज तक के हैं। खरीदारों का कहना है कि उन्होंने पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली रजिस्ट्री भी हो चुकी है, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी वे अपने प्लॉट पर निर्माण शुरू नहीं कर सके हैं।
कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं मिला कब्जा
खरीदारों का आरोप है कि मामले में अदालत ने करीब ढाई माह पहले एचएसवीपी को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए थे। अदालत द्वारा तय की गई समय सीमा भी अब पूरी होने वाली है, लेकिन मौके पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाकर जल्द कब्जा दिलाने की मांग
खरीदारों ने एचएसवीपी से मांग की कि संबंधित भूमि से जल्द अतिक्रमण हटाया जाए और सभी आवंटियों को उनके प्लॉट का विधिवत कब्जा सौंपा जाए। उनका कहना है कि विभाग की आंतरिक समस्याओं का खामियाजा खरीदारों को नहीं भुगतना चाहिए। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान खरीदारों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि कब्जा नहीं मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उनका कहना है कि वे लंबे समय से विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार नई वजह बताकर मामला टाल दिया जाता है।
इस संबंध में एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया से पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।