फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Businessman kidnapped and shot, thrown from moving car

Faridabad News: कारोबारी का अपहरण कर मारी गोली, चलती कार से फेंका

Mon, 12 Jun 2023 07:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 12 Jun 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
Businessman kidnapped and shot, thrown from moving car
छोटे भाई के सामने दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 15 से व्यापारी की अपहरण के बाद हत्या मामले को पुलिस अभी तक सुलझा भी नहीं पाई थी कि मुजेसर इलाके में रविवार रात बदमाशों ने एक कारोबारी का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने कारोबारी के साथ मारपीट की और विरोध करने पर पैर में गोली मार दी। पीडि़त को मृत समझ आरोपी उसे चलती कार से फेंककर फरार हो गए। कारोबारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुजेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित अनिल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-8 में रहते हैं। मुजेसर फाटक के पास वह और उनका छोटा भाई कोल्ड ड्रिंक और किराने की दुकान चलाते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने किराने की एक दुकान शराब का ठेका संचालकों को किराये पर देने की बात की थी। रविवार रात दुकान की साफ सफाई कराने में उन्हें समय लग गया। देर रात करीब ग्यारह बजे दोनों भाई दुकान की सफाई कर पैदल घर की तरफ जा रहे थे। अनिल अपने भाई से कुछ आगे चल रहे थे। अचानक से कुछ लोगों ने उन्हें हथियार दिखाकर जबरन अपनी कार में बिठाया और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने कहा कि दुकान शराब कारोबारी से वापस ले लो, यही ठीक रहेगा। कार में बैठे एक बदमाश ने उनकी छाती पर गोली चलाई। आरोपी का निशाना चूक गया और गोली कारोबारी के दाएं पैर में जा लगी। तब तक पीड़ित का छोटा भाई कार का पीछा करता हुए पास तक आ चुका था। बदमाशों ने छोटे भाई को आता देख कारोबारी को घायलावस्था में चलती कार से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। छोटे भाई व आसपास के लोगों ने कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


14 दिन बाद भी कपड़ा कारोबारी के हत्यारोपी पकड़ से बाहर
किराना कारोबारी की तरह ही 14 दिन पहले सेक्टर-15 से कपडा कारोबारी का दिनदहाडे़ अपहरण कर लिया गया था। वारदात के करीब एक सप्ताह बाद कारोबारी का शव पुलिस ने नैनीताल की एक खाई से बरामद किया। घटना को 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की दस टीमें लगी हुई हैं। किराना कारोबारी का भाई बदमाशों का पीछा करते हुए नहीं पहुंचता तो अप्रिय घटना भी घट सकती थी। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने किराना कारोबारी के अपहरण मामले में क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीमों को आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगा दिया है। पीड़ित का कहना है जिस शराब कारोबारी को उन्होंने दुकान किराये पर दी है, वह पहले किसी और की दुकान में शराब का ठेका चला रहा था। अंदेशा है कि पुराने दुकान मालिक ने शराब कारोबारी को दुकान किराये पर देने के लिए उसे रास्ते से हटाने के प्रयास में उसकी हत्या करनी चाही है। थाना मुजेसर प्रभारी इंस्पेक्टर कबूल सिंंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। कई एंगल पर केस की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed