{"_id":"6893ac4284419377a60a1ddf","slug":"buses-remain-parked-in-the-depot-waiting-for-orders-from-the-officers-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48661-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अधिकारियों के आदेश के इंतजार में डिपो में खड़ी रहती है बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अधिकारियों के आदेश के इंतजार में डिपो में खड़ी रहती है बसें
विज्ञापन
रोजाना डिपो में खड़ी रहती हैं 6 एसी बसें, कटरा और सहारनपुर रूट पर बंद है बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बस डिपो के पास पर्याप्त मात्रा में एसी बसें होने के बावजूद उनको रूट पर नहीं चलाया जा रहा है। नए रूट शुरू करने के लिए अभी कोई योजना नहीं बनाई गई है। इसी वजह से रोजाना करीब 6 एसी बसें डिपो के अंदर खड़ी रहती हैं। जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर कटरा और सहारनपुर के रूट पर करीब दो साल से बस सेवा बंद है। बसें शुरू करने के लिए लोग कई बार मांग कर चुके हैं।
बल्लभगढ़ बस डिपो को करीब 1 महीने पहले 10 नई एसी बसें मिली थीं। जिसमें से चार बसों को रूटों पर चलाना शुरू कर दिया है। वहीं 6 बसें रोजाना डिपो के अंदर खड़ी रहती हैं। इन बसों को रूट पर चलाने के लिए अभी तक कोई भी योजना नहीं बनाई गई है। जिसकी वजह से जहां एक और यात्रियों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है, वहीं दूसरी ओर डिपो के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।
चालक-परिचालक हैं पूरे
बल्लभगढ़ बस डिपो के पास जहां एक और पर्याप्त मात्रा में बसे हैं, वहीं दूसरी और चालक -परिचालकों की संख्या भी पूरी है। इन बसों को चलाने के लिए डीआई ब्रांच की ओर से कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। ड्यूटी इंचार्ज ओम प्रकाश का कहना है कि उच्च अधिकारियों की ओर से जल्द ही कुछ नए रूटों को शुरू किया जाना है। जिसको लेकर बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन
इन रूटों पर बसें शुरू करने की मांग
यात्रियों की ओर से कई बार कटरा और सहारनपुर के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन अधिकारियों की ओर से बसें शुरू नहीं की जा रहीं हैं । इन रूटों की बसें करीब दो साल से बंद पड़ी हैं।