फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Buses for Haridwar and Rohtak will be available from NIT depot

Faridabad News: हरिद्वार, रोहतक के लिए एनआईटी डिपो से मिलेगी बस

Thu, 13 Jun 2024 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Buses for Haridwar and Rohtak will be available from NIT depot
अभी तक बल्लभगढ़ बस अड्डे तक लोगों को जाना पड़ता था
विज्ञापन

बल्लभगढ़। अब हरिद्वार, रोहतक, भिवानी, हिसार और चंडीगढ़ जाने के लिए एनआईटी डिपो से बस मिलेगी। अभी तक इन रूटों की बस लेने के लिए बल्लभगढ़ बस अड्डे तक लोगों को जाना पड़ता था। यात्रियों की समस्या को देखते हुए महाप्रबंधक की ओर से इस संबंध में आदेश दिए गए हैं। अब लंबे रूटों पर जाने वाली बसें एनआईटी डिपो से होकर जाएंगी।

बल्लभगढ़ बस डिपो से 190 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। ज्यादातर बसें बल्लभगढ़ डिपो से विभिन्न रूटों पर निकल जाती हैं। जिसके चलते यात्रियों को रोडवेज बस लेने के लिए बल्लभगढ़ डिपो आना पड़ता है। एनआईटी डिपो होने के बावजूद यात्रियों को बस की सुविधा नहीं मिलती है। इसी वजह से यात्रियों को बस लेने के बल्लभगढ़ डिपो आना पड़ता था, जिससे यात्रियों को परेशानी होती थी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए महाप्रबंधक की ओर से आदेश दिए गए हैं कि बल्लभगढ़ बस डिपो से रोहतक, भिवानी, हिसार, महम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हरिद्वार, हल्द्वानी, देहरादून, चंडीगढ़, पंचकूला आदि रूटों पर जाने वाली सभी बसें एनआईटी डिपो के अंदर से होकर जाएंगी। महाप्रबंधक ने बसों के चालक और परिचालक पर एनआईटी बस अड्डे पर स्टॉपेज का आदेश दिया है। इस पर भी यदि कोई चालक व परिचालक आदेशों की अवहेलना करता हुआ पाया जाता है तो उस पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed