फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bus will run from Ballabhgarh to Mathura and Bharatpur

Faridabad News: बल्लभगढ़ से मथुरा और भरतपुर के लिए चलेगी बस

Tue, 20 Jun 2023 06:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 20 Jun 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Bus will run from Ballabhgarh to Mathura and Bharatpur
बल्लभगढ़ से मथुरा और भरतपुर के लिए चलेगी बस
विज्ञापन

- दोनों जिलों से समय सारणी लेने के बाद समय अनुसार चलाई जाएगी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रोडवेज की ओर से दो नए रूटों पर बस का संचालन बुधवार से किया जाएगा। इसमें मथुरा व भरतपुर शामिल है। डिपो द्वारा दोनों राज्यों से परमिट ले लिया गया है। अभी कुछ दिनों तक ट्रायल के तौर पर बसों का चलाया जाएगा। बाद में समय सारणी के अनुसार चलाया जाएगा।

डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि डिपो से रोज करीब 109 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती है। इसमें किलोमीटर स्कीम, वॉल्वो बस, मिनी बस और सामने रोडवेज बस शामिल है। डिपो से मथुरा यूपी बस डिपो के लिए बस का संचालन नहीं होता था। जो बस आगरा जाती थी सवारियां उसमें सफर करके मथुरा हाईवे पर उतर कर अपने गंतव्य तक पहुंचती थी, जिससे उनको परेशानी होती थी। अब डिपो के पास पर्याप्त मात्रा में बसें है। इसके चलते मथुरा बस डिपो के लिए बस का संचालन शुरु कर रहे है। यूपी राज्य से बस का संचालन करने के लिए डिपो द्वारा परमिट ले लिया गया है। जोकि बुधवार को ट्रायल के तौर पर बस का संचालन किया जाएगा। उसके बाद काउंटर टाइम आने पर समय सारणी के अनुसार चलाया जाएगा।
विज्ञापन

भरतपुर के लिए भी सीधी बस सेवा मिलेगी-

राजस्थान में स्थित भरतपुर पर्यटक स्थल है। इसे राजस्थान का पूर्वी द्वार भी कहते है। कई राज्यों की सीमाओं को छूता हुआ भरतपुर टूरिस्ट प्लेस है। भरतपुर की ऐतिहासिकता, प्राचीन मंदिर, प्रसिद्ध पर्यटन और मनोरंजन स्थल विदेशी सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वैसे तो यहां स्थित बर्ड सेंचुरी यानी कि पक्षी अभरण्य बेहद प्रसिद्ध है। इस बर्ड सेंचुरी में कई देशों के पक्षी हैं, जो पर्यटकों को बहुत भाते हैं। भरतपुर में सालों पुराने किले और महल भी हैं, जो सूरजमल के शासन के दौरान बनाए गए थे। इस पर्यटक स्थल के लिए भी डिपो द्वारा रोडवेज की बस का संचालन शुरू किया जा रहा है। बुधवार को ट्रायल के तौर पर शुरु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed