फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bus to Bagpur village suspended

Faridabad News: बागपुर गांव को जानी वाली बस का संचालन ठप

Fri, 27 Mar 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bus to Bagpur village suspended
बल्लभगढ़। कर्मचारियों की कमी के कारण बस डिपो से जिला पलवल में स्थित गांव बागपुर के लिए चलने वाली बस को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। जिसके चलते दो जिलों से आने-जाने वाले लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बस बल्लभगढ़ बस डिपो से मोहना रोड, चंदावली, मच्छगर, कुंडली,गाजियाबाद, पलवल एक्सप्रेसवे के रास्ते मोहन से बागपुर को जाती थी। इस बस के चलने से बल्लभगढ़ के अलावा पलवल के लोगों को भी काफी सुविधा मिल रही थी। बस के बंद होने से बागपुर को जाने वाले लोग अब सिर्फ मोहना गांव तक ही जा पाते हैं। उसके आगे जाने के लिए लोगों को किसी अन्य वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे यात्रियों का किराया दोगुना हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed