{"_id":"69a1e9d1cfc1b9526f06dfed","slug":"bus-service-disrupted-on-arua-to-ballabhgarh-route-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63876-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अरुआ से बल्लभगढ़ रूट पर बस सेवा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अरुआ से बल्लभगढ़ रूट पर बस सेवा बाधित
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना, सरपंच एसोसिएशन ने नियमित रूप से बस बचाने की गुहार लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। अरुआ से बल्लभगढ़ रूट पर पिछले कुछ समय से रोडवेज बसों का संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सरपंच एसोसिएशन जिला फरीदाबाद के अध्यक्ष सूरजपाल भूरा ने जिला प्रबंधक, हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद को पत्र लिखकर बस सेवा को नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि अरुआ से बल्लभगढ़ रूट पर चलने वाली रोडवेज बसें समय पर नहीं आ रही हैं और कई दिनों में बस सेवा पूरी तरह बंद भी रहती है। इसके कारण छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों, बुजुर्गों और अन्य आम नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को महंगे निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
सरपंच एसोसिएशन ने कहा कि यह रूट ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी मार्ग से छात्र पढ़ाई के लिए और कर्मचारी अपने कार्यस्थलों तक पहुंचते हैं। बस सेवा बाधित रहने से न केवल उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि समय और धन दोनों की हानि हो रही है।