{"_id":"68c998afd4478361b2050435","slug":"bus-bookings-started-for-festivals-crowd-of-passengers-increased-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51508-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: त्योहारों में बसों की बुकिंग शुरू, यात्रियों की बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: त्योहारों में बसों की बुकिंग शुरू, यात्रियों की बढ़ी भीड़
Tue, 16 Sep 2025 10:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
रोजाना 400 से 500 यात्री एनआईटी बस अड्डे से पकड़ रहे बस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। त्योहारों के आगमन के साथ यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। ट्रेनों की अग्रिम बुकिंग शुरू होने के बाद अब बसों की बुकिंग भी तेजी पकड़ रही है। यात्री अपने गंतव्यों के लिए सीट सुरक्षित कराने के लिए परिवहन केंद्रों और ऑनलाइन पोर्टलों का रुख कर रहे हैं।
विशेषकर नवरात्रि को देखते हुए रोजाना बड़ी संख्या में लोग एनआईटी बस अड्डे से अपने घर और गांव की ओर जा रहे हैं। एनआईटी-1 बस अड्डा इंचार्ज सतदेव ने बताया कि प्रतिदिन 400 से 500 यात्री फरीदाबाद से चंडीगढ़, देहरादून, हल्द्वानी, पंचकूला, रोहतक और जींद जैसे शहरों के लिए बसें पकड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में भीड़ और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों में भीड़ को देखते हुए कुछ मार्गों पर स्पेशल बसें भी चलाई जा सकती हैं, ताकि लोगों को असुविधा न हो।
दूसरी ओर ऑनलाइन पोर्टलों पर भी बस टिकटों की बुकिंग तेज हो गई है। निजी बुकिंग सेवा संचालकोंं के अनुसार हर रोज हजारों यात्री इंटरनेट के जरिए अपनी सीटें सुरक्षित कर रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग से यात्रियों को न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि उन्हें सीट चयन की सुविधा भी मिल रही है। यात्रियों का कहना है कि समय रहते टिकट बुक कर लेने से उन्हें यात्रा के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं बस अड्डे पर भीड़भाड़ के कारण प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। परिवहन विभाग का कहना है कि समय रहते की गई यह तैयारी लोगों की यात्रा को सुगम बनाएगी।