फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozers run on illegal colonies built on seven acres

Faridabad News: सात एकड़ में बनी अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Fri, 27 Feb 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal colonies built on seven acres
ददसिया गांव में 70 से ज्यादा निर्माण किए ध्वस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला प्रशासन ने ददसिया गांव की राजस्व संपदा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। करीब सात एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही इन कॉलोनियों में निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया।

प्रशासन के अनुसार, कुल तीन अनधिकृत कॉलोनियां लगभग 1 एकड़, 1.5 एकड़ और 4.5 एकड़ क्षेत्र में बिना वैध स्वीकृति के विकसित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान 60 डीपीसी, 10 बाउंड्री वॉल, कच्चे रास्तों का नेटवर्क और तीन पक्के निर्माण ढहा दिए गए। डीटीपी यजन ने बताया कि विभाग को अवैध प्लॉटिंग और निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्लॉट या संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में नुकसान से बचा जा सके। कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई गई है, जिसे रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed