{"_id":"6b09b89f4c50d27bea0ba421","slug":"bulldozer-used-on-illegal-construction-in-bhikam-colony-despite-protests-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86501-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विरोध के बीच भीकम कॉलोनी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विरोध के बीच भीकम कॉलोनी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रही थी बिल्डिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह भीकम कॉलोनी में सिंगल धर्मशाला के सामने बन रहे एक निर्माण को तोड़ दिया गया। करीब 500 गज पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण किया जा रहा था। निगम की टीम जब कार्रवाई कर रही थी, उस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और वापस भेज दिया। इसके बाद निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई पूरी की।
नगर निगम के एसडीओ राहुल गिल ने बताया कि संबंधित जमीन पर बिना नक्शा पास कराए बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर नगर निगम की ओर से पहले निर्माणकर्ता को नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। इसके बाद निगम की टीम ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और बुलडोजर से स्ट्रक्चर व पिलर ध्वस्त कर दिए।
एसडीओ राहुल गिल ने बताया कि शहर में बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन कर बनाए जा रहे मकानों और बिल्डिंगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।