{"_id":"6adcfb4cf414c102ae001078","slug":"bulldozer-used-on-an-illegal-colony-in-mujedi-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83618-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुजेड़ी में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुजेड़ी में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
चार एकड़ में की जा रही थी विकसित, जिला नगर योजनाकार विभाग ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने गांव मुजेड़ी के राजस्व क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की। करीब चार एकड़ में फैली इस कॉलोनी में विभाग की टीम ने दो निर्माण, दो चहारदीवारी और 10 डीपीसी (निर्माण की नींव के स्तर) को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों के नेटवर्क को भी तोड़ दिया गया।
विभाग की इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से विकसित किए जा रहे निर्माणों को निशाना बनाया गया। कॉलोनी में प्लॉटों तक पहुंचने के लिए बनाई गई कच्ची सड़कों को भी ध्वस्त किया गया ताकि अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।