{"_id":"6a3d8077ddf2902f5609a7c7","slug":"bulldozer-to-roll-into-jamai-colony-orders-issued-to-vacate-the-area-within-24-hours-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73253-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जमाई कॉलोनी में चलेगा बुलडोजर, 24 घंटे में जगह खाली करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जमाई कॉलोनी में चलेगा बुलडोजर, 24 घंटे में जगह खाली करने के निर्देश
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, नगर निगम ने क्षेत्र में मुनादी कराई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जमाई कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को 24 घंटे के भीतर जगह खाली करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद 26 जून से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सड़क, नालों और सार्वजनिक भूमि पर किए गए कब्जों की पहचान की गई। निगम अधिकारियों के अनुसार, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां हरित क्षेत्र विकसित करने और पौधारोपण की भी योजना है।
गौरतलब है कि जमाई कॉलोनी से सटी नेहरू कॉलोनी में पहले भी तोड़फोड़ की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं जमाई कॉलोनी में भी पूर्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। अब पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी की जा रही है।