फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   builder stolen the electricity in omex society

एक कनेक्शन से 8 यूनिटों को बिजली बेच रहा था बिल्डर, छापा मारा

Fri, 24 Jul 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
builder stolen the electricity in omex society
फरीदाबाद। बिजली निगम की ओर विजिलेंस टीम ने सूरजकुंड रोड स्थित ओमैक्स सोसाइटी पर छापा मारा है। टीम ने यहां एक करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डर सोसाइटी में बनी अन्य आठ यूनिटों को बिजली बेच रहा था। इस दौरान 3110 किलोवाट का अतिरिक्त लोड पाया गया है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के एक अधिकारी ने बताया कि ओमैक्स बिल्डर ने सूरजकुंड रोड स्थित ओमैक्स सोसाइटी के लिए ओमैक्स हिल्स सोसाइटी के नाम पर 1156.76 किलोवाट का बिजली निगम ने कनेक्शन ले रखा है। इस कनेक्शन से ओमैक्स हिल्स-2 को बिजली सप्लाई की जा रही थी। यहां 1005.7 किलोवाट का लोड चल रहा था। इसी तरह विला की आठ यूनिटों में बिजली बेची जा रही थी। यहां 2105 किलोवाट का लोड चल रहा था। खास बात यह थी कि बिल्डर अपने एक कनेक्शन से दूसरी सोसाइटियों को बेच रहा था। बिजली के नाम पर रेजीडेंट्स से मोटा बिल भी वसूला जा रहा था मगर बिल केवल एक कनेक्शन का भर रहा था। सूचना के आधार पर बिजली निगम की ओर से छापा मारने के लिए एक टीम गठित की गई। इस टीम में एसडीओ दिनेश, जेई रोहताश, एसडीओ एम एंड पी रोहताश, बिजली थाना प्रभारी सुभाष चंद, और एएसआई विजय शामिल थे। टीम ने मौके पर छापा मार कर मामले का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

ये सेल ऑफ पावर का केस है। इस दौरान 3110 किलोवाट के लोड का आंकलन हुआ है। बिल्डर पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना बनता है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही जुर्माना लगाने के साथ उच्च स्तरीय कार्रवाई की जाएगी। - नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed