{"_id":"65d78467cd13e67d140db7e7","slug":"budget-before-elections-faridabad-needs-metro-and-fng-till-gurugram-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21067-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट: चुनावों के पहले फरीदाबाद को गुरुग्राम तक मेट्रो और एफएनजी की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट: चुनावों के पहले फरीदाबाद को गुरुग्राम तक मेट्रो और एफएनजी की दरकार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। चुनाव से पूर्व हरियाणा का अंतरिम बजट शुक्रवार को पेश किया जाएगा। इस बजट से जहां नौकरीपेशा लोगों ने फरीदाबाद से गुरुग्राम और पलवल तक मेट्रो परियोजना को रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई है। उद्यमियों ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ बिजनेस में बूस्ट लाने की योजना को वाला बजट में शामिल होने की आस जताई है। वहीं विपक्ष ने इसे भाजपा सरकार का अंतिम बजट करार दिया है।
फरीदाबाद से रोजाना लाखों लोग गुरुग्राम आते-जाते हैं। फिलहाल सड़क मार्ग ही एक मात्र विकल्प है। मेट्रो से गुरुग्राम तक जाना है, तो पहले दिल्ली जाना पड़ता है और फिर वहां से गुरुग्राम पहुंचना पड़ता है। परिवहन की बेहतर सुविधा न होने के कारण लोगों को कैब व बसों में धक्के खाने पड़ते हैं। रात के समय कैब से सफर महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं होता है। कई बार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी हो चुकी है। वहीं, शहरवासी कई बार सरकार से गुरुग्राम-फरीदाबाद के बीच मेट्रो चलाने की मांग उठा चुके हैं। दूसरी ओर फरीदाबाद-गुरुग्राम को मेट्रो से जोड़ने के लिए भाजपा सरकार की तरफ से कई बार दावे किए जा चुके हैं। सबसे पहले सीएम मनोहर लाल ने साल 2014 में ट्विटर पर फरीदाबाद से गुरुग्राम तक मेट्रो सेवा शुरू करने की बात कही थी। उन्होंने 2015 में इसकी औपचारिक घोषणा की थी। 2018 में स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एक डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) लेकर मीडिया से रूबरू हुए थे। उन्होंने दावा किया था कि साल 2021 तक मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी। वहीं, कुछ माह पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो चलाने की घोषणा की थी, लेकिन प्रोजेक्ट भी फाइलों तक सिमट कर रह गया है। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना एफएनजी का शहरवासियों को वर्षों से इंतजार है। इस प्रोजेक्ट को हरियाणा सरकार ने अपने फ्लैगशिप प्रोजेक्ट में शामिल किया हुआ है। दो साल बीतने के बाद भी योजना फाइलों से निकल कर जमीन पर नहीं आई है। ऐसे में शुक्रवार को लोक सभा और विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश के वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंतरिम बजट पेश करेंगे। बजट सत्र में मनोहर लाल के पिटारे से फरीदाबाद से गुरुग्राम और बल्लभगढ़ तक मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए फंड मिलने की उम्मीद है। जनता के लिए राहत व टैक्स फ्री बजट रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
--
बातचीत
लोगों की सुविधाओं के लिए जो भी सरकार कार्य कर पाएगी, वह सभी चीजें बजट होंगी। केवल गुरुग्राम तक मेट्रो नहीं, पलवल तक मेट्रो के लिए भी बजट में फंड मिलने की उम्मीद है। - मनमोहन गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता
विज्ञापन
--
भाजपा सरकार का यह आखिरी बजट है, क्योंकि जनता सरकार से त्रस्त है। चाहे रोजगार की बात हो या महंगाई की। केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा पिछले 10 साल फरीदाबाद से गुरुग्राम तक मेट्रो चलाने के केवल खोखले दावे किए जा रहे हैं। प्रॉपर्टी आई डी में करेक्शन करवाने के लिए लोग धक्के खा रहे हैं, किसान और उद्यमी सभी सरकार से परेशान है। इसलिए अगला बजट कांग्रेस सरकार पेश करेगी। - विजय प्रताप, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
--
यह सरकार का बेलेंस बजट होगा, ज्यादा कोई टैक्स नहीं लगने की उम्मीद है। बिजनेस को आगे बढ़ने के लिए नई योजनाओं को बजट में लाना चाहिए। - गौरव चौधरी, एमडी, वीएनएम, पॉलीमर प्राइवेट लिमिटेड
--
फरीदाबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार बजट में कुछ विशेष घोषणा कर सकती है। जीएसटी दरों में और कमी होने की भी उम्मीद है। - वीरेंद्र मेहता, निदेशक, सुप्रीम हाइड्रोलिक