फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brother killed for demanding Rs 500, arrested after two years

Faridabad News: 500 रुपये मांगने पर की थी भाई की हत्या, दो साल बाद गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Brother killed for demanding Rs 500, arrested after two years
धौज थाना इलाके में 26 मई 2024 की रात को हुई थी वारदात
विज्ञापन

दो साल से राजस्थान में छुपकर रह रहा था आरोपी
अब आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धौज थाना इलाके में उधार दिए 500 रुपये मांगने पर मुकेश की पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने दो साल बाद उसके भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोविंद दो साल से राजस्थान में छुपकर रह रहा था। वो अब फरीदाबाद आया तो धौज थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दनेश अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


पुलिस को मामले में शिकायत मृतक आलमपुर गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी कुशलवती ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि पति मुकेश की शराब पीने की लत के चलते वो मानेसर में किराये पर मकान लेकर अलग रहने लगी थी। 26 मई 2024 की रात को उसकी देवर जशरथ ने कॉल कर बताया कि मुकेश को उसके भाई गोविंद व दनेश मिलकर बुरी तरह पीट रहे हैं। अगले दिन महिला घर पर आई और पति को इलाज के लिए गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई थी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति मुकेश ने गोविंद को 500 रुपये उधार दिए थे। घटना वाले दिन मुकेश ने अपने 500 रुपये मांगे तो गोविंद व दनेश ने उसे पीटा था। पुलिस ने पहले मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। मुकेश की मौत के बाद हत्या की धारा मामले में जोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed