फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brother-in-law arrested for beating brother-in-law to death

Faridabad News: साले की पीटकर हत्या करने के आरोप में जीजा गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law arrested for beating brother-in-law to death
फरीदाबाद। गांव जसाना में साले की पीटकर हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कल्लू (40) के तौर पर हुई। उसे बाईपास रोड बदरपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। 9 जून की रात के समय वह अरविंद के पास गया था। जिसने शराब पी रखी थी और गाली गलौज करने लगा। जिस पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने डंडे से अरविंद के सिर व शरीर पर हमला कर दिया। जिससे अरविंद (27) की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। गांव जसाना निवासी विजय ने बताया कि उसने अपने मकान के पास किराये पर देने के लिए कमरे बनाए हुए हैं। जिनमें से एक कमरा कल्लू करीब 15 साल से किराये पर रह रहा था। कल्लू अपने परिवार के साथ रहता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed